श्रावण मास और श्रावण सोमवार 2020
श्रावण सोमवार
आज से भोलेबाबा के भक्तों के लिए सावन का महीना शुरू हो गया है। सावन का
महीना भगवान शिव को बेहद प्रिय होता है। इस बार सावन का
महीना 6 जुलाई से शुरू होकर 3 अगस्त को खत्म हो रहा है। इस बार सावन के महीने की शुरुआत और समाप्ति सोमवार के दिन से ही हो रही है।
श्रावण कृष्ण पक्ष प्रारंभ। सूर्य उत्तरायण। सूर्य उत्तर गोल। वर्षा ऋतु। 15 आषाढ़ (सौर) शक 1942,22 आषाढ़ मास प्रविष्टे 2077, श्रावण कृष्ण प्रतिपदा, प्रात: 9.23 बजे तक उपरांत
द्वितीया। उत्तराषाढ़ा नक्षत्र, रात्रि 11.12
बजे तक। तदनंतर श्रवण नक्षत्र। वैधृति योग रात्रि 9.34 बजे तक पश्चात् विष्कुंभ योग। कौलव करण, चंद्रमा मकर राशि में (दिन-रात)। प्रात: 7.30
बजे से प्रात: 9 बजे तक
राहूकालम्।
सावन महीने 2020 और उसके 5 सोमवार
इस बार सावन महीने की शुरुआत श्रावण कृष्ण पक्ष
प्रतिपदा रविवार 5 जुलाई को सुबह 10.15 से होगी,
जो 6 जुलाई, सोमवार को सुबह 9.25 तक रहेगी। इस कारण सावन का पहला सोमवार 6 जुलाई 2020 को माना जायेगा।
6 जुलाई 2020 सावन का
पहला सोमवार
13 जुलाई 2020 सावन का दूसरा सोमवार
20 जुलाई 2020 सावन का तीसरा सोमवार
27 जुलाई 2020 सावन का चौथा सोमवार
3 अगस्त 2020
सावन का पांचवा सोमवार और आखिरी सोमवार

Post a Comment
Post a Comment