रेलवे स्टेशन के नाम, पीले रंग के बोर्ड पर काले रंग से ही क्यों लिखे जाते हैं ?

रेलवे स्टेशन के नाम, पीले रंग के बोर्ड पर काले रंग से ही क्यों लिखे जाते हैं ? 

    

यदि आपने ट्रेन में सफर किया होगा या कभी रेलवे स्टेशन गए होंगे तो वहां आपने देखा होगा कि रेलवे स्टेशनों के नाम पीले रंग के बोर्ड पर काले रंग से लिखा गया होते हैं। 


दरअसल, हमारे देश के सभी रेलवे स्टेशनों के नाम पीले रंग के बोर्ड पर काले रंग से ही लिखे जाते हैं। दरअसल, इसके पीछे एक नहीं बल्कि कई कारण हैं।

01.  पीला रंग काफी चमकदार होता है। जो ट्रेन के ड्राइवर को रात के अंधेरे में भी दूर से ही दिख जाता है। 

02. पीला रंग बाकी रंगों के मुकाबले आंखों को काफी सुकून देते हैं। 

03. पीला रंग कुछ समय के लिए ठहरने का भी संकेत देता है अर्थात तैयार हो।

04. पीले रंग के बोर्ड ट्रेन के लोको पायलट को गति धीमी करने या सतर्क रहने का भी संकेत देते हैं। 

05. कुछ रेलवे स्टेशनों पर ट्रेनें नहीं रुकतीं, ऐसी ट्रेन के लोको पायलट स्टेशन में प्रवेश करने से लेकर बाहर निकलने तक काफी सतर्क रहते हैं और लगातार हॉर्न बजाते रहते हैं ताकि स्टेशन पर मौजूद यात्री सावधान हो जाएं।

रेलवे स्टेशन पर रुकने वाली ट्रेनें अकसर नाम वाले बोर्ड के पास ही ठहरती हैं।

Post a Comment

Email Subscription

Enter your email address:

Delivered by FeedBurner