रेलवे स्टेशन, रेलवे जंक्शन, रेलवे टर्मिनल और सेंट्रल में क्या फर्क होता है?
रेल यात्रा के दौरान आपने कई बार रेलवे स्टेशन के नाम पर सेंट्रल, जंक्शन या टर्मिनल भी लिखा देखा होता. लेकिन क्या आप जानते हैं कि रेलवे स्टेशनों के नाम पर ये क्यों लिखे जाते हैं?
भारतीय रेल, विश्व के सबसे बड़े रेल नेटवर्क में से एक हैं। इसके अलावा हमारे देश में रेलवे स्टेशनों की कुल संख्या 7,349 है।
स्टेशन
ऐसा कोई व्यक्ति होगा जो जिसने रेल में सफर ना किया हो। अपने सफर के दौरान रेलवे स्टेशनों के नाम के आगे लिखे जाने वाले कुछ खास शब्द लिखे देखे होंगे जैसे- जंक्शन, सेंट्रल, टर्मिनल या टर्मिनस आदि।
जी हां, ये शब्द रेलवे स्टेशन की कैटेगरी दर्शाते हैं, और इन शब्दों को स्टेशन के नाम के आगे लगाया जाता है। स्टेशन के नाम के आगे लगाए जाने वाली ये शब्दों एक खास संदेश भी देते हैं।
आइए जाननने का प्रयास करते हैं।
जंक्शन
जिन रेलवे स्टेशन से दो या दो से अधिक रूट निकलते हैं, उन्हें जंक्शन कहा जाता है। पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन का नाम दिल्ली जंक्शन हैै। इस रेलवे स्टेशन से कुल 4 रूट निकलते हैं। दिल्ली जंक्शन से दिल्ली शाहदरा, सब्जी मंडी, सदर बाजार और दिल्ली किशनगंज रेलवे स्टेशन के लिए रूट निकलते हैं। जो आगे चलकर देश के अलग-अलग हिस्से में पहुंचते हैं।
देश के प्रमुख जंक्शनों में दिल्ली जंक्शन के अलावा, हावड़ा जंक्शन, पटना जंक्शन, प्रयागराज जंक्शन आदि हैं।
रेलवे स्टेशन के नाम के आगे सेंट्रल लिखा होना इस बात का प्रतीक है कि यह रेलवे स्टेशन शहर का सबसे पुराना और प्रमुख रेलवे स्टेशन है। ये रेलवे स्टेशन शहर के मुख्य परिवहन केंद्र का भी संकेतक होता है, जहां उस शहर के अन्य रेलवे स्टेशनों के मुकाबले ज्यादा सेवाएं दी जाती हैं।
ये रेलवे स्टेशन शहर के अन्य रेलवे स्टेशनों के मुकाबले बहुत ज्यादा बिजी और काफी बड़े होते हैं। इन रेलवे स्टेशनों से देश के प्रमुख शहरों को जोड़ने वाली ट्रेनें बड़ी संख्या में आती और जाती हैं।
देश के प्रमुख सेंट्रल रेलवे स्टेशनों में मुंबई सेंट्रल, कानपुर सेंट्रल, चेन्नई सेंट्रल आदि शामिल हैं।
टर्मिनल
आमतौर पर रेलवे में टर्मिनल व टर्मिनस का एक ही अर्थ होता है। जिस रेलवे स्टेशन के नाम के आगे टर्मिनल या टर्मिनस लिखा होता है, यह बताता है कि इस स्टेशन की दूसरी दिशा में रेलने लाइन नहीं है, यानि ट्रेन यहां से आगे नहीं जाएगी।
साधारण भाषा में समझें तो टर्मिनल रेलवे स्टेशन से चलने वाली ट्रेनें सिर्फ एक ही दिशा से आती और जाती हैं। इसकी दूसरी दिशा ट्रेनों के लिए बंद होती हैं और ये ट्रेन का आखिरी गंतव्य होता है। दिल्ली का आनंद विहार टर्मिनल इसका एक उदाहरण है।
आनंद विहार से निकलने वाली सभी ट्रेनें एक ही दिशा में गाजियाबाद की ओर जाती हैं और वहीं से वापस भी आती हैं। जबकि इस स्टेशन की दूसरी दिशा नई दिल्ली रेलवे स्टेशन की ओर जाती है लेकिन आनंद विहार टर्मिनल से कोई भी ट्रेन नई दिल्ली नहीं जाती। देश के प्रमुख टर्मिनल में आनंद विहार टर्मिनल, बांद्रा टर्मिनस आदि शामिल हैं।

Post a Comment
Post a Comment