1.0 माइलस्टोंस या मील के पत्थर के रंग

माइलस्टोंस या मील के पत्थर के रंग

सड़क पर स्थित माइलस्टोंस या मील के पत्थर के रंग अलग अलग क्यों होते हैं ?
सफ़र पर आपको रास्ते में अगल-अलग रंगों के माइलस्टोन या मील के पत्थर दिखाई देते होंगे। क्या कभी आपने सोचा है कि ये माइलस्टोन अगल-अलग रंगों के क्यों होते हैं?

क्या कभी इन पत्थरों के रंगों पर गौर किया है?
नहीं न,

चलिए हम आपको बता दें कि इनके रंगों का मतलब भी अलग-अलग होता है।

चलिए हम आपका सामान्य ज्ञान बढ़ाने के लिए बताते हैं कि पत्थरों के रंग अलग-अलग क्यों होते हैं और उनका क्या अर्थ होता है?

बताते हैं इन माइलस्टोन के पत्थर का हर रंग क्या कहता है।

1. येलो माइलस्टोन या पीला मील का पत्थर या पीले शीर्ष वाला मी पत्थर 
पीला मील का पत्थर या पीले शीर्ष वाला मी पत्थर या येलो माइलस्टोन
येलो माइलस्टोन आपको राष्ट्रीय राजमार्ग का संकेत देता है। इसका मतलब अगर आपको पीला माइलस्टोन दिखाई देता है तो आप नेशनल हाईवे पर सफ़र कर रहे हैं। ये केंद्र सरकार की तरफ से बनाई सड़कों पर बने होते हैं और इनके रख रखाव और देखरेख की जिम्मेदारी केंद सरकार की होती है।

2. हरा मील का पत्थर
हरा माइलस्टोन को अपने लम्बे सफ़र के दौरान देख होगा। इस माइलस्टोन का मतलब है कि आप किसी स्टेट हाईवे से गुजर रहे हैं। जो एक राज्य से दूसरे को राज्य को जोड़ता है। आत: ये माइलस्टोन हाईवे पर दिखाई देते हैं। इन सड़कों का निर्माण राज्य सरकार करवाती है।

3. काले शीर्ष वाला मील पत्थर
काले शीर्ष वाला या काला मील का पत्थर या काला माइलस्टोन आपको बड़े शहरों में देखने को मिलेगा। अगर आपको काला माइलस्टोन दिखने लगे तो समझें कि आप किसी बड़े शहर की तरफ बढ़ रहे हैं । साथ ही ये इस बात को भी बताते हैं कि ये सिटि या डिस्टिक रोड पर हैं। इन सड़कों की देखरेख और रख-रखाव का जिम्मा शहर के प्रशासन द्वारा किया जाता है।

यदि कहीं पर पूरी तरह से सफ़ेद माईलस्टोन दिखाई दे तो इसका मतलब भी यही है। सड़को पर लगे सफ़ेद माईलस्टोन यह सड़के लोक निर्माण विभाग (PWD) के अधीन हो सकती है।इसका निर्माण राज्य शासन द्वारा लोकहित में आवश्यकतानुसार करवाया जाता है।


4. नारंगी मील का पत्थर
अगर आपको सफ़र के दौरान नारंगी रंग के माइलस्टोन दिख जाए तो आप समझ जाएं कि आप किसी गांव की तरफ बढ़ रहे हैं।आत: ये माइलस्टोन हमें ग्रामीण सड़कों पर देखने को मिलेंगे। इसका मतलब यह हुआ आप प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना (PMGSY) के तहत बनी सड़क से गुजर रहे हैं जोकि आपको किसी गांव की तरफ ले जाएगी।


तो इन रंगों का मतलब ध्यान में रखिये और लोगों को इसके बारे में जानकारी भी देते रहें कि इन अगल-अलग रंगों के माइलस्टोन का मतलब क्या होता है ?

Post a Comment

Email Subscription

Enter your email address:

Delivered by FeedBurner