जानिए नोटबंदी के बाद बदले गए करेंसी नोटों का डिजाइन के बारे में।
नोटबंदी के बाद भारत सरकार और भारतीय रिजर्व बैंक ने प्रचलन में चल रहे सभी नोटों का रंग, आकार और डिजाइन बदल दिया है। और यह नए नोट काफी रंग-बिरंगे हो गए हैं।यह नए नोट पहले की तुलना में छोटे हो गए हैं। आरबीआई के अनुसार नए नोटों का साइज अंतरराष्ट्रीय स्तर पर किया गया है।
बदले गए यह नोट
नोटबंदी के वक्त सरकार ने पुराने 500 और 1000 के नोट बदलकर 500 और 2000 रुपये का नया नोट जारी किया था। इन नए नोटों का आकार पहले चल रहे नोटों की तुलना में काफी छोटा है। अब से पहले की सभी नोट रंग आकार और साहिल ने अलग-अलग थे ।
नए नोटों में एक खास बात यह है, कि इनकी चौड़ाई तो एक समान है, लेकिन लंबाई में इनके मूल्य के हिसाब से अंतर रखा गया है।
नए नोटों में जहां 2000 का नोट सबसे ज्यादा लंबा है वहीं 10 रुपये के नए नोट की लंबाई सबसे ज्यादा छोटी है।आरबीआई और भारत सरकार ने 1000 और 500 के नोट बंद किए, लेकिन पहले से चल रहे 100, 50, 20 और 10 रुपये के नोट को बंद नहीं किया। यह नोट अभी भी पहले की तरह चल रहे हैं। 10 रुपये के नोट
भारत के उड़ीसा राज्य के पुरी जिले में स्थित है कोणार्क सूर्य मंदिर। इस मंदिर को यूनेस्को द्वारा साल 1984 में विश्व धरोहर में शामिल किया। इस मंदिर का निर्माण भगवान श्रीकृष्ण के बेटे सांब ने कराया था, जो वक्त के साथ जर्जर हो गया था। फिर कालांतर में समय-समय इसका पुनर्रोद्धार कराया गया।
2000 रुपये के नए नोट के पिछले भाग पर मंगलयान की तस्वीर छापी गयी है। विशेष तौर पर इसे भारत के मार्स मिशन के नाम से जाना जाता है।
500 रुपये की नई नोट पर भारत के सबसे प्रचलित स्मारक लाल किले की तस्वीर छापी गयी है। प्रत्येक वर्ष गणतंत्र दिवस और स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर भारत के प्रधानमंत्री लाल किले पर ध्वज फहराते हैं और देश की जनता को संबोधित करते हैं।
200 रुपये के नोट के पीछे छपा सांची स्तूप मध्यप्रदेश के विदिशा जिले में स्थित है। जिसका निर्माण महान सम्राट अशोक के कार्यकाल में हुआ था। सांची का स्तूप भारत की सबसे प्राचीन संरचनाओं में से एक है।
50 रुपये के नोट के पीछे हंपी मंदिर का चित्र बना है। ये मंदिर कर्नाटक की तुंगभद्रा नदी के किनारे स्थित है। हंपी मंदिर पत्थर से बना रथ वास्तुकला का अद्भुत नमूना है, जो रथ के आकार में है।
10 रुपये के नए नोट पर 13 वी शताब्दी में निर्मित भगवान सूर्य का चक्र के साथ 24 पहियों वाले रथ पर सवार सात घोड़ों का चित्र छपा है। जिसे सूर्य मंदिर के नाम से जाना जाता है और यह ओडिशा के कोणार्क में स्थित है।
200 रुपये के नोट के पीछे छपा सांची स्तूप मध्यप्रदेश के विदिशा जिले में स्थित है। जिसका निर्माण महान सम्राट अशोक के कार्यकाल में हुआ था। सांची का स्तूप भारत की सबसे प्राचीन संरचनाओं में से एक है।
50 रुपये के नोट के पीछे हंपी मंदिर का चित्र बना है। ये मंदिर कर्नाटक की तुंगभद्रा नदी के किनारे स्थित है। हंपी मंदिर पत्थर से बना रथ वास्तुकला का अद्भुत नमूना है, जो रथ के आकार में है।
सबसे आखिर में आया 20 रुपये का नोट
आठ नवंबर 2016 को नोटबंदी के बाद 20 रुपये का नया नोट इसी साल अगस्त में जारी किया गया था। ये सातवीं नई करेंसी है। अब तक 10, 50, 100, 200, 500 और 2000 रुपये के नए नोट जारी किए जा चुके हैं। रिजर्व बैंक के आंकड़ों के मुताबिक 31 मार्च, 2016 तक देश में 20 रुपये के 492 करोड़ नोट चलन में थे। मार्च 2018 में इनकी संख्या बढ़कर 1000 करोड़ हो गई। तब देश के कुल नोटों में 20 रुपये के नोट 9.8 फीसदी थे।
10 रुपये का एक नोट छापने पर 70 पैसे की लागत
भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) से मिली जानकारी के अनुसार, 10 रुपये के एक नोट की छपाई में 70 पैसे खर्च होते हैं, जबकि 2,000 रुपये का एक नोट 4.18 रुपये में छपता है। लेकिन दोनों नोटों के मूल्य में भारी फर्क है। इसके अलावा नोटों की छपाई वाले कागजों की कीमतों में लगातार इजाफा हो रहा है।
पहले 10 रुपये मूल्य का एक नोट 40 पैसे में छपता था, जो अब 70 पैसे में छपता है। इस कारण भी छोटे नोटों की छपाई का खर्च बड़े नोटों की छपाई के मुकाबले बढ़ रहा है। सरकार ने एक, दो और पांच रुपये के नोट समय रहते इसलिए बंद कर दिए थे क्योंकि उनके छपाई का खर्च लगातार बढ़ रहा था। एक समय ऐसा भी आया, जब एक रुपये के नोट की छपाई उसके मूल्य से ज्यादा हो गई।
पहले 10 रुपये मूल्य का एक नोट 40 पैसे में छपता था, जो अब 70 पैसे में छपता है। इस कारण भी छोटे नोटों की छपाई का खर्च बड़े नोटों की छपाई के मुकाबले बढ़ रहा है। सरकार ने एक, दो और पांच रुपये के नोट समय रहते इसलिए बंद कर दिए थे क्योंकि उनके छपाई का खर्च लगातार बढ़ रहा था। एक समय ऐसा भी आया, जब एक रुपये के नोट की छपाई उसके मूल्य से ज्यादा हो गई।
प्रति हजार बड़े नोटों की छपाई पर अधिक खर्च
नोट छपाई खर्च (रुपये में) 10 रुपये 700 20 रुपये 850 50 रुपये 830 100 रुपये 1,500 200 रुपये 2,240 500 रुपये 2,390 2,000 रुपये 4,180
(आरटीआई के तहत आरबीआई से दिसंबर 2018 में मिली जानकारी के अनुसार
| नोट | छपाई खर्च (रुपये में) |
| 10 रुपये | 700 |
| 20 रुपये | 850 |
| 50 रुपये | 830 |
| 100 रुपये | 1,500 |
| 200 रुपये | 2,240 |
| 500 रुपये | 2,390 |
| 2,000 रुपये | 4,180 |
देखिए अब तक कौन-कौन से ऐतिहासिक स्थल छप चुके हैं नए नोटों पर
1/610 के नोट पर सूर्य मंदिर

2/650 के नोट पर कर्नाटक का हंपी

पिछले साल बाजार में आ चुके 50 के नोट पर हंपी के रथ की तस्वीर है। हंपी का इतिहास सम्राट अशोक के शासन काल से जुड़ा है। वर्तमान में हंपी कर्नाटक राज्य में स्थित है। अपने वैभवशाली समय में हंपी विजयनगर साम्राज्य की राजधानी हुआ करता था। आज भी इस ऐतिहासिक क्षेत्र का गौरव यहां मिलने वाले खंडहरों और अवषेशों से साफ झलकता है। यूनेस्को ने हंपी का वर्ल्ड हेरिटेज साइट का दर्जा दे रखा है।
3/62 सौ के नोट पर सांची स्तूप

मध्य प्रदेश राज्य के रायसेन जिले में स्थित है एक छोटा-सा गांव सांची। यह रायसेन जिले की नगर पंचायत भी है। इस गांव में बौद्ध काल के कई स्मारक हैं। इन्हीं में शामिल हैं स्तूप। सांची में होने कारण ही इन्हें सांची स्तूप कहा जाता है। इन स्तूपों का निर्माण सम्राट अशोक महान ने कराया था। लेकिन इनके वर्तमान स्वरूप में कई वंशों के राजाओं द्वारा कराया गया कार्य और पुनर्रोद्धार शामिल है।
4/6500 के नोट पर दिल्ली का लाल किला

नोटबंदी के बाद बाजार में आए 500 के नोट पर दिल्ली के लाल किले की तस्वीर है। लाला किले का निर्माण पांचवें मुगल बादशाह शाहजहां ने कराया था। इस किले की दीवारें लाल पत्थर और लाल रेत से निर्मित है, इसलिए इसके लाल रंग के कारण इसे लाल किले का नाम दिया गया। साल 2007 में यूनेस्को ने इसे वर्ल्ड हेरिटेज का दर्जा दिया।
5/62 हजार के नोट पर है मंगलयान

वहीं, नोटबंदी के बाद 1 हजार के नोट बंद हो कर सरकार ने 2 हजार का नोट बाजार में उतारा। इस नोट के पीछे मंगलयान की तस्वीर छपी है और आगे गांधीजी के साथ अशोक स्ंतभ की। मंगलयान अभियान भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन की एक महत्वाकांक्षी अंतरिक्ष परियोजना है। 24 सितंबर 2014 को मंगल पर पहुंचने के साथ ही भारत विश्व में अपने प्रथम प्रयास में ही सफल होनेवाला पहला देश तथा सोवियत रूस, नासा और यूरोपीय अंतरिक्ष एजेंसी के बाद मंगल पर पहुंचनेवाला दुनिया का चौथा देश बन गया है।
6/6अब सौ के नोट पर रानी की बाव

जल्द ही बाजार में सौ के नए नोट लाने की तैयारी है। इस पर ‘रानी की बाव’ की तस्वीर छपी होगी। रानी की यह बाव गुजरात के पाटन में स्थित है। बावड़ी को गुजराती में बाव कहते हैं और इस बावड़ी का निर्माण सोलंकी वंश की रानी उदयामति ने अपने पति भीमदेव प्रथम की याद में कराया था। इसलिए इस बावड़ी को रानी की बाव नाम से जाना जाता है। इसे यूनेस्को द्वारा साल 2014 में वर्ल्ड हेरिटेज की सूची में शामिल किया है।
1000, 350 और 5 रुपए के नए नोट की फोटो वायरल, ये है इनकी सच्चाई

आरबीआई ने हाल में 200 और 10 रुपए के नए नोट जारी किए थे. इससे पहले भारतीय रिजर्व बैंक 2000 रुपए, 500 रुपए, 200 रुपए और 50 रुपए के नए नोट जारी कर चुका है.
नई दिल्ली: सोशल मीडिया पर 1000, 350 और 5 रुपए के नए नोट की फोटो तेजी से शेयर की जा रही है. ये फोटो सही हैं या नहीं इसकी कोई जानकारी किसी के पास नहीं है. रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (आरबीआई) ने भी इस बात की अभी तक पुष्टी नहीं की है. आरबीआई ने हाल में 200 और 10 रुपए के नए नोट जारी किए थे. इससे पहले भारतीय रिजर्व बैंक 2000 रुपए, 500 रुपए, 200 रुपए और 50 रुपए के नए नोट जारी कर चुका है.
कोई अधिसूचना जारी नहीं की
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे नए नोट भले ही दिखने में असली लग रहे हों, लेकिन अभी तक आरबीआई ने ऐसे नोट नहीं छापे हैं. फिलहाल 1000 और 350 रुपए के नए नोट जारी नहीं किए गए हैं. इन्हें जारी करने को लेकर आरबीआई की ओर से कोई अधिसूचना भी जारी नहीं की है. तो क्या है यह नोट सही हैं या फिर बिल्कुल नकली. 1000 और 350 रुपए के वायरल नोट को आप भी आसानी से पहचान सकते हैं.
कुछ इस तरह का होगा 10 रुपए का नया नोट, जल्द जारी करेगा RBI

यह है इन नोटों की सच्चाई
5 रुपए का नोट पूरी तरह फर्जी है. 5 रुपए के नोट की जो तस्वीर वायरल की गई है वह दरअसल 50 रुपए का नया नोट है, जिसे हाल ही में आरबीआई ने जारी किया था. तस्वीर को ठीक से देखने पर नजर आएगा कि 50 रुपए के नोट को 5 रुपए का नोट बनाने के लिए उसका शून्य मिटाया गया है. जिसकी वजह से 5 भी हल्का सा धुंधला हो गया है. ध्यान से देखने पर पता चलता है कि नोट में सबसे ऊपर साफ-साफ हिंदी में पचास रुपए लिखा हुआ है. दरअसल, बनाने वाले ने बड़ी सफाई से 50 के नोट से शुन्य हटाया है और इस नोट का रंग बदल दिया.
RBI ने बंद की सिक्कों की छपाई, जानिए क्या है इसका असली कारण

20 रुपये का नोट भी नकली
अब बात करते हैं 20 रुपए के नोट की. इस नोट को जब आप ध्यान से देखेंगे, तो इसमें फोटोशॉप से किया हुआ काम साफ नजर आता है. 2000 रुपए के नोट का रंग बदलकर और एक जीरो हटाकर इसे 20 रुपए बना दिया गया है.
PICS: 3 चीजों से पहचानें 500 और 2000 का नोट असली है या नकली

1000 के नोट भी नहीं है असली
5 रुपए का नोट तैयार करने में जो गलती की गई है, वही गलती 1000 का नोट तैयार करने में भी की है. फोटो देखने पर पहली बार में यह 1000 रुपए का ही नोट नजर आता है. लेकिन, नोट को थोड़ा और ध्यान से देखेंगे, तो आपको 1000 रुपए के इस नोट पर हिंदी में 2000 रुपए लिखा हुआ दिख जाएगा. इसके अलावा किनारे पर लिखे 1000 में भी 1 उल्टा लिखा गया है.
आरबीआई की वेबसाइट से पहचान करें
अगर आपको भी ऐसे फोटो व्हाट्सऐप या फेसबुक पर मिल रहे हैं, तो इन पर विश्वास मत कीजिए. आपके पास मौजूद नोट असली हैं या नकली, इसका पता आप आरबीआई की आधिकारिक वेबसाइट पर पता कर सकते हैं.
Post a Comment
Post a Comment