ओ३म् उच्चारण के 11 शारीरिक लाभ

"ओ३म् "उच्चारण के 11 शारीरिक लाभ :

ओउम् तीन अक्षरों से बना है।
अ उ म् ।

"अ" का अर्थ है उत्पन्न होना,
"उ" का तात्पर्य है उठना, उड़ना अर्थात् विकास,
"म" का मतलब है मौन हो जाना अर्थात् "ब्रह्मलीन" हो जाना।

"ओ३म् "सम्पूर्ण ब्रह्माण्ड की उत्पत्ति और पूरी सृष्टि का द्योतक है।

"ओ३म् "का उच्चारण शारीरिक लाभ प्रदान करता है।

जानीए
"ओ३म् " कैसे है स्वास्थ्यवर्द्धक और अपनाएं आरोग्य के "ओ३म् "के   उच्चारण का मार्ग...

● *उच्चारण की विधि*

प्रातः उठकर पवित्र होकर ओंकार ध्वनि का उच्चारण करें।  "ओ३म् "का उच्चारण पद्मासन, अर्धपद्मासन, सुखासन, वज्रासन में बैठकर कर सकते हैं। इसका उच्चारण 5, 7, 10, 21 बार अपने समयानुसार कर सकते हैं।"ओ३म् " जोर से बोल सकते हैं, धीरे-धीरे बोल सकते हैं।"ओ३म् "  जप माला से भी कर सकते हैं।

01)  *"ओ३म् "और थायराॅयडः*

"ओ३म् "का उच्चारण करने से गले में कंपन पैदा होती है जो थायरायड ग्रंथि पर 
सकारात्मक प्रभाव डालता है।

02)  * "ओ३म् "और घबराहटः-*

अगर आपको घबराहट या अधीरता होती है तो  "ओ३म् "के उच्चारण से उत्तम कुछ भी नहीं।

03) *.. "ओ३म् " और तनावः-*

यह शरीर के विषैले तत्त्वों को दूर करता है, अर्थात तनाव के कारण पैदा होने वाले द्रव्यों पर नियंत्रण करता है।

04)  *"ओ३म् "और खून का प्रवाहः-*

यह हृदय और ख़ून के प्रवाह को संतुलित रखता है।

05)   "ओ३म् "और पाचनः-*

"ओ३म् "के उच्चारण से पाचन शक्ति तेज़ होती है।

06)  "ओ३म् "लाए स्फूर्तिः-*

इससे शरीर में फिर से युवावस्था वाली स्फूर्ति का संचार होता है।

07) "ओ३म् " और थकान:-*

थकान से बचाने के लिए इससे उत्तम उपाय कुछ और नहीं।

08) . "ओ३म् "और नींदः-*

नींद न आने की समस्या इससे कुछ ही समय में दूर हो जाती है। रात को सोते समय नींद आने तक मन में इसको करने से निश्चिंत नींद आएगी।

09) . "ओ३म् "और फेफड़े:-*

कुछ विशेष प्राणायाम के साथ इसे करने से फेफड़ों में मज़बूती आती है।

10) "ओ३म् " और रीढ़ की हड्डी:-*

"ओ३म् "के पहले शब्द का उच्चारण करने से कंपन पैदा होती है। इन कंपन से रीढ़ की हड्डी प्रभावित होती है और इसकी क्षमता बढ़ जाती है।

11) "ओ३म् " दूर करे तनावः-*

 "ओ३म् " उच्चारण करने से पूरा शरीर तनाव-रहित हो जाता है।
आशा है आप अब कुछ समय जरुर ओ३म् का उच्चारण करेंगे । साथ ही साथ इसे उन लोगों तक भी जरूर पहुंचायेगे जिनकी आपको फिक्र है ।

अपना ख्याल रखिये, खुश रहें ।

Post a Comment

Email Subscription

Enter your email address:

Delivered by FeedBurner