www.khatooshyamji.com
Online Booking for Khatu Shyam Ji Mandir Darshan
कोरोना महामारी के बीच बंद खाटू धाम का प्रसिद्ध मंदिर 11 नवम्बर से खुल गया है | जिला कलेक्टर की अगुवाई में सोमवार 9 नवम्बर को यह फैसला लिया गया है | दर्शन के इच्छुक भक्तो को ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करवाना पड़ेगा | ऑनलाइनपंजीकरण http://shrishyamdarshan.in/ पर होगा |
कैसे करे रजिस्ट्रेशन
दर्शन की बुकिंग कराने के लिए इच्छुक भक्तो को http://shrishyamdarshan.in/ पर रजिस्ट्रेशन करना होगा | इसके बाद जरुरी फॉर्म को भरे और अपनी दर्शन तारीख और समय अवधि चुने | आपके दर्शन कन्फर्म होने के बाद आपको कन्फर्मेशन मेसेज प्राप्त हो जायेगा और बुकिंग id प्राप्त हो जाएगी ।
दर्शंनार्थियो के लिए निम्न बातो का ध्यान रखना अनिवार्य होगा।
श्री श्याम मंदिर दिनांक 11 नवम्बर 2020 से आम दर्शनार्थियों हेतू दर्शन के लिए फिर से खोला जायेगा ! गृह मंत्रालय द्वारा जारी कोविड-19 के दिशानिर्देश के अनुसार जिला प्रशासन और स्थानीय पुलिस के साथ दर्शन की व्यवस्था की जाएगी!
* सभी भक्तो के दर्शन के लिए ऑनलाइन पंजीकरण करना अनिवार्य है !
* बिना पंजीकरण के दर्शन लाइन में प्रवेश नही मिलेगा !
* रविवार, एकादशी, द्वादशी को आम दर्शनार्थियों के लिए दर्शनों की व्यवस्था बंद रहेगी !
* कृपया इन उक्त दिवसों में बाबा श्याम के दर्शन श्री श्याम मंदिर कमेटी की अधिकृत वेबसाइट एवं यूट्यूब चैनल पर कर सकेंगे !
ऑनलाइन दर्शन पंजीकरण रूप से 31 December 2020 तक उपलब्ध होगा! (दर्शन की यह प्रणाली पूर्ण रूप से स्थाई है और भक्तों की सुविधा अर्थ सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए बिना किसी अग्रिम सूचना के आधार पर परिवर्तन किए जा सकते हैं!)
आप आधिकारिक वेबसाइट www.shrishyamdarshan.in पर दर्शन के लिए पंजीकरण कर सकते हैं!
दर्शन का समय निम्नानुसार होगा :-
प्रातः 8:00 से 9:00 एवं
प्रातः 9:00 से 10:00
प्रातः 10:00 से 11:00 एवं
प्रातः 11:00 से 12:00 तक
शाम 4:00 से 5:00 एवं
शाम 05:00 से 06:00
शाम 07:00 से 8:00 एवं
शाम 08:00 से 9:00 तक
नोट: प्रारंभिक चरण में प्रयोगात्मक रूप से श्री श्याम मंदिर कमेटी एवं प्रशासन द्वारा भक्तों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सीमित समय में सीमित संख्या में भक्तों को दर्शन व्यवस्था की गई है!
* प्रत्येक भक्तों को मास्क अनिवार्य रूप से पहनना होगा वह सामाजिक दूरी बनाए रखना होगा दर्शन करने की लाइन बाजार या दुकानों में वह हर जगह सामाजिक दूरी बनाए रखें!
* यदि कोई जुकाम खांसी या बुखार से पीड़ित है तो वह मंदिर परिसर में प्रवेश नहीं करेगा!
* श्रद्धालुओं को अपने जूते चप्पल गाड़ी में अथवा रुकने के स्थान पर उतार कराने होंगे!
* मंदिर परिसर में प्रवेश से पूर्व हाथ पैर साबुन से धोकर आए!
* प्रतीक्षा स्थल पर प्रवेश से पूर्व सामाजिक दूरी का पालन करना आवश्यक है!
* मंदिर परिसर में घंटी बजाना प्रसाद चढ़ाना ध्वजा फूल माला इत्र लाना सख्त मना है!
* मंदिर परिसर में ग्रिल दरवाजे अथवा अन्य किसी भी वस्तु को छूना सख्त मना है!
* मंदिर परिसर में रुकना सख्त मना है!
* दर्शन के पश्चात तुरंत निकास की ओर प्रस्थान करें!
* सभी भक्तों से अनुरोध है कि इस महामारी के समय में मंदिर कमेटी से जिला प्रशासन का पूर्ण सहयोग करें!
Note: 10 साल से कम आयु के बच्चों गर्भवती महिलाओं अन्य गंभीर बीमारियों से ग्रसित लोगों और 60 साल से अधिक आयु के लोगों को यात्रा नहीं करने की सलाह दी गई है हालात सामान्य होने के बाद इस परामर्श की समीक्षा की जाएगी!
Post a Comment
Post a Comment