ऋषि कपूर और उनकी यादें
मुझे याद है कि जब टैलीविजन पहली पहली बार हमारे मोहल्ले में पहली बार आया था। तो उस पर उस दिन बॉबी फिल्म का प्रसारण हो रहा था। जिसे देखने के लिए पूरा मोहल्ला एक ही स्थान पर एकत्रित हो गया था। वह मेरी ऋषि कपूर द्वारा अभिनीत पहली यादगार फिल्म थी। आज भी वह फिल्म दिल को छू जाती है। उसमें ऋषि कपूर की एक्टिंग अर्थात अभिनय देखने योग्य है। एक साधारण सा दिखने वाला युवा कितनी परेशानियों के बीच अपने प्यार को पाने की कोशिश करता है । उन्होंने इसका बहुत सुंदर अभिनय किया।
मुझे याद है कि जब टैलीविजन पहली पहली बार हमारे मोहल्ले में पहली बार आया था। तो उस पर उस दिन बॉबी फिल्म का प्रसारण हो रहा था। जिसे देखने के लिए पूरा मोहल्ला एक ही स्थान पर एकत्रित हो गया था। वह मेरी ऋषि कपूर द्वारा अभिनीत पहली यादगार फिल्म थी। आज भी वह फिल्म दिल को छू जाती है। उसमें ऋषि कपूर की एक्टिंग अर्थात अभिनय देखने योग्य है। एक साधारण सा दिखने वाला युवा कितनी परेशानियों के बीच अपने प्यार को पाने की कोशिश करता है । उन्होंने इसका बहुत सुंदर अभिनय किया।
उनके पिता राजकपूर की फिल्म मेरा नाम जोकर में उन्होंने ऋषि कपूर नए बाल कलाकार के रूप में राज कपूर के बचपन का रोल किया और उसी फिल्म से उनकी उनका सिनेमा जगत में पदार्पण हुआ।
अपनी पहली फिल्म मेरा नाम जोकर में ऋषि।
ऋषि कपूर का जन्म 4 सितंबर 1952, में पंजाब के हिंदू परिवार में ऋषि राज कपूर के रूप में मुंबई के चेम्बूर नामक स्थान पर हुआ था। वह फिल्म अभिनेता निर्माता निर्देशक राज कपूर के बेटे और अभिनेता पृथ्वीराज कपूर के मझले पोते थे।
राज कपूर की कृष्णा कपूर के साथ शादी हुई। इनके 5 बच्चे थे सबसे बड़े बच्चे का नाम रणधीर कपूर उनसे छोटे का नाम ऋषि कपूर तथा सबसे छोटे बच्चे का नाम राजीव कपूर है । इनके दो पुत्रियां भी हुई जिनका नाम क्रमश: रितु नंदा और रीमा जैन है।
कैंपियन स्कूल, मुंबई और मेयो कॉलेज, अजमेर में अपने भाइयों के साथ ऋषि कपूर ने अपनी स्कूली शिक्षा प्राप्त की।
अक्सर फिल्मी महौल रहने के कारण बचपन से ही ऋषि फिल्मों की तरफ आकर्षित होते चले गए। उन्होंने 1970 में फिल्म मेरा नाम जोकर में एक बाल कलाकार के रूप में काम किया।फि ल्म “मेरा नाम जोकर” को उनके पिता राज कपूर ने ही डायरेक्ट अर्थात निर्देशित किया था।
इसके 3 साल बाद 1973 में उन्होंने बॉबी फिल्म में जोरदार अभिनय किया। राज कपूर के बैनर तले बनी इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर खूब हंगामा किया।इस फिल्म से ऋषि ने बतौर हीरो फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखा था। फिल्म में ऋषि कपूर और डिंपल कपाडिया की जोड़ी को हर किसी ने पसंद किया। ये फिल्म बॉर्बी डिंपल कपाड़िया की बताओ और हीरोइन पहली ही फिल्म थी।
इस प्रकार वह एक बाल कलाकार के रूप मे काम कर चुके है। उनके एक जोरदार अभिनय के लिए उन्हें बॉबी फिल्म के लिए 1974 में सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के लिए फ़िल्मफ़ेयर पुरस्कार मिला।
साल 1975 में आई फिल्म “खेल खेल में” उनकी कामयाबी को दूसरे लेवल पर ही पहुंचा दिया। कॉलेज जीवन पर बनी इस फिल्म में एक नई अदाकारा नीतू सिंह ने लीड रोल निभाया था। इस फिल्म के साथ-साथ ऋषि कपूर और नीतू सिंह की जोड़ी भी हिट रही।
ऋषि के पिता राज कपूर तथा दादा पृथ्वीराज कपूर बॉलीवुड के एक बड़े नाम रहे हैं। वैसे तो एक्टिंग ऋषि को विरासत में मिली है परंतु अपनी अदाकारी के दम पर इंडस्ट्री में अपनी खुद की पहचान कायम की।
जिसके बाद ऋषि कपूर बॉलीवुड के नए चॉकलेटी हीरो बन गए। लोगों को ऋषि का रोमांटिक अंदाज इतना पसंद आया कि उन्होंने लगातार 90 फिल्मों में रोमांटिक हीरो का किरदार निभाया।
1980 में पुनर्जन्म पर आधारित फिल्म “कर्ज” रिलीज हुई । ऋषि के करियर की यह सबसे बड़ी हिट फिल्मों थी। “ओम शांति ओम” गाने वाली फिल्म सुभाष घई द्वारा निर्देशित किया डायरेक्ट की गई थी। फिल्म का गाना दर्शकों में काफी पॉपुलर हुआ था।
1989 में आई यश राज फिल्म की शानदार फिल्म “चांदनी” ऋषि कपूर के करियर की बेहतरीन फिल्मों में गिनी की जाती है।
2008 में फ़िल्मफेयर लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार सहित अन्य पुरस्कारों से सम्मानित किया जा चूका है।
उनकी पहली फ़िल्म में शानदार भूमिका के लिए 1971 में राष्ट्रीय फ़िल्म पुरस्कार प्राप्त किया।
2018 में उनके द्वारा अभिनीत की गई अंतिम फिल्म का नाम मंटो था।
हम आपको बता दें कि अभिनेता ऋषि कपूर के साथ अमिताभ बच्चन ने अनेक फिल्मों में साथ-साथ काम किया जिनमें अमर अकबर एन्थोनी, 102 नॉट आउट, नसीब, अजूबा, कभी-कभी जैसी सुपरहिट फिल्मों शामिल हैं। दोनों काफी अच्छे दोस्त थे। अभिताभ और ऋषि की दोस्ती इंडस्ट्री की बेस्ट जोड़ी कहीं जाती थी।
दिग्गज बॉलीवुड एक्टर ऋषि कपूर बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन के बहुत करीबी रहे हैं। अमिताभ बच्चन ने ट्वीट कर लिखा- 'वो गया. ऋषि कपूर गए। अभी उनका निधन हुआ। मैं टूट गया हूं।'
पीएम मोदी ने ट्वीटकर कहा,
“बहुआयामी, प्रिय और जीवंत ... ये ऋषि कपूर जी थे। वह टैलेंट के पावरहाउस थें। मैं हमारे बीच सोशल मीडिया पर हुई अपनी बातचीत को याद करूंगा। वह फिल्म और भारत की प्रगति के बारे में भावुक थे। उनके निधन से दुखी हूं। उनके परिवार और प्रशंसकों के प्रति संवेदना। शांति।”
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और सांसद राहुल गांधी ने भी ट्वीट कर शोक जताया. राहुल ने लिखा, “
'भारतीय सिनेमा के लिए यह एक भयानक सप्ताह है। जिसमें एक और लिजेंड एक्टर ऋषि कपूर का निधन हो गया है। एक अद्भुत अभिनेता, पीढ़ी दर पीढ़ी लोग इनके प्रशंसक रहे हैं। वो बहुत याद किया जाएंगें, इस दुख की घड़ी में उनके परिवार, मित्रों और प्रशंसकों के प्रति मेरी संवेदना।”
अरविंद केजरीवाल ने भी दी श्रद्धांजलि
दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने भी ऋषि कपूर के निधन पर शोक जताया.
उन्होंने कहा,
'अभिनेता ऋषि कपूर के आकस्मिक निधन से गहरा दुख हुआ। उन्होंने अपने पूरे करियर में भारतीयों की कई पीढ़ियों का मनोरंजन किया। कितना भयानक नुकसान हुआ.. शोकग्रस्त परिवार के प्रति मेरी संवेदना। भगवान उनकी आत्मा को शांति दे।'
उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने भी उनके निधन पर शोक जताया है.
'युवा दिलों की धड़कन रहे बहुमुखी अभिनय-कला के धनी ऋषि कपूर जी का निधन, एक युग का अंत है... भावभीनी श्रद्धांजलि! उनकी गुनगुनाती यादें यूं ही गूंजती रहेंगी। ‘चल कहीं दूर निकल जाएं...’
ऋषि कपूर द्वारा अभिनीत या निर्देशित फिल्मों के नाम












Post a Comment
Post a Comment