'चैत्र नवरात्र' चैत्र नवरात्र की शुरूआत 2 अप्रैल 2022 से 11 अप्रैल 2022 तक।

'चैत्र नवरात्र' चैत्र नवरात्र की शुरूआत 2 अप्रैल 2022 से 11 अप्रैल 2022 तक। 

इस बार पूरे 9 दिनों के

लेखक
ॐ जितेंद्र सिंह तोमर
10/3/30/3/2022

'चैत्र नवरात्र' चैत्र नवरात्र की शुरूआत 2 अप्रैल 2022 से 11 अप्रैल 2022 तक। 

इस बार पूरे 9 दिनों के
'चैत्र नवरात्र' चैत्र नवरात्र की शुरूआत 2 अप्रैल 2022 दिन शनिवार से हो रही है। इस साल नवरात्र पूरे 9 दिन के हैं। चैत्र नवरात्र चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से प्रारंभ होते हैं और नवमी तक चलते हैं। दशमी तिथि को पारण किया जाता है और व्रत को पूरा किया जाता है। कई बार तिथियां घटती और बढ़ती हैं। कोई तिथि 24 घंटे से अधिक और कोई तिथि 12 घंटे से कम हो सकती है। जब तिथि बढ़ती है तो एक नवरात्रा बढ़ जाता है अर्थात नवरात्र 10 दिनों के होते हैं ।
जब भी तिथियां सामान्य अवधि की होती हैं, तो नवरात्र 9 दिनों के होते हैं,  और जब तिथियां घटती हैं या तिथियों का लोप होता है, तो नवरात्र 8 या 7 दिन के हो सकते हैं। 

नवरात्र यानी मां दुर्गा के 9 स्वरूपों की आराधना 9 दिन की जाती है। 9 दिनों की नवरात्रि को शुभ माना जाता है। जब नवरात्रि 10 दिन की होती है, तो वह विशेष शुभ होता है और 8 दिनों की नवरात्रि को कम शुभता का संकेतों वाला मानते हैं।

भक्तों के लिए चैत्र नवरात्र का बहुत धार्मिक महत्व है। हिन्दू पौराणिक कथाओं के अनुसार यहाँ वह दिन है जब दुनिया अस्तित्व में आई थी। महाराष्ट्र में इसे गुड़ी पड़वा के नाम से जाना जाता है जबकि कश्मीर में इसे नवरेह के नाम से जाना जाता है।

चैत्र नवरात्र 2022 की तिथियां

* प्रथम नवरात्र
चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि, 2 अप्रैल, पहला दिन मां शैलपुत्री की पूजा, कलश स्थापना।
प्रतिपदा तिथि प्रारम्भ - अप्रैल 01, 2022 को सुबह 11 बजकर 53 मिनट से शुरू
प्रतिपदा तिथि समाप्त - अप्रैल 02, 2022 को सुबह 11 बजकर 58 मिनट तक

★ चैत्र नवरात्रि के दौरान घटस्थापना उत्तर या पूर्व दिशा में करना चाहिए। ऐसा करने से घर में सुख और समृद्धि आती है।

* द्वितीय नवरात्र
चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि, 3 अप्रैल, दूसरा दिन मां ब्रह्मचारिणी की पूजा

* तृतीया नवरात्र
चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि, 4 अप्रैल, तीसरा दिन मां चंद्रघंटा की पूजा 

* चतुर्थ नवरात्र
चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि 5 अप्रैल, चौथा दिन- मां कुष्मांडा की पूजा 

* पंचम नवरात्र
चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि, 6 अप्रैल, पांचवा दिन देवी स्कन्दमाता की पूजा 

* षष्टम या छठा नवरात्रा
चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि, 7 अप्रैल, छठा दिन मां कात्यायनी की पूजा 

* सप्तम या सातवां नवरात्र
चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की ससमी तिथि, 8 अप्रैल, सातवां दिन मां कालरात्रि की पूजा 

* अष्टम या आठवां नवरात्र
चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि, 9 अप्रैल, आठवां दिन- देवी महागौरी की पूजा, दुर्गा अष्टमी। 

* नवम या नौवां नवरात्रा
चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि, 10 अप्रैल, नौवां दिन- मां सिद्धिदात्री की पूजा, राम नवमी। 

* पारण दिवस
चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि, 11 अप्रैल, दसवां दिन- नवरात्रि का पारण, हवन।

अखंड ज्योति

नवरात्रि के दौरान बहुत से लोग 9 दिनों तक घर में अखंड ज्योति जलाते हैं। इसे आप सिर्फ माता के ही आगे नहीं बल्कि घर में कहीं भी जला सकते हैं। ध्यान रहे कि अखंड ज्योति को हमेशा घर की आग्नेय कोण दिशा में रखा जाना चाहिए। 9 दिनों तक इस दिशा में अखंड ज्योति जलाने से घर में सकारात्मकता आती है साथ ही आपको शत्रुओं से छुटकारा मिलता है। ऐसा करने से शत्रु आपपर हावी नहीं होते। इससे घर में होने वाले कलह भी दूर होते हैं।

पदचिह्नों
नवरात्रि के दौरान लोग घर में माता के पदचिह्न लगाते हैं। दिवाली पर भी यह ऐसा किया जाता है। लेकिन कई बार लोग इन्हें लगाते समय गलती कर देते हैं और इन पदचिह्नों को घर से बाहर की और जाते हुए लगाते हैं।  यह काफी गलत माना जाता है। ऐसे में माता के पदचिह्नों को घर के अंदर आते हुए लगाना चाहिए। इससे आपके घर में धन का आगमन होगा।

अगर आप चाहते हैं कि हर जगह आपका मान-सम्मान किया जाए और आपका मन शांत रहे तो इसके लिए नवरात्रि के दौरान घर की उत्तर दिशा की तरफ ओम का चिह्न बनाने से आपको काफी फायदा मिलेगा। ऐसा करने से आपके मान-सम्मान में बढ़ोतरी होगी और मन शांत और खुश रहेगा। आप नवरात्रि के बाद भी ओम के इस चिह्न को बनाए रख सकते हैं।

नवरात्रि के अष्टमी और नवमी तिथि पर 9 कन्याओं का पूजन किया जाता है। इन नौ कन्याओं को मां दुर्गा के 9 स्वरुपों के समान माना जाता है। ऐसे में इस साल अष्टमी और नवमी तिथि पर कन्या पूजन करते समय उन्हें दक्षिण दिशा की ओर बैठाएं।  ऐसा करने से आपके घर में सकारात्मकता आती है और आपके मान-सम्मान में भी बढ़ोतरी होगी।



Post a Comment

Email Subscription

Enter your email address:

Delivered by FeedBurner